# CHHATTISGARH TIMES 24X7 ## Posts - [कोरबा में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार नगद और सोने का मंगलसूत्र बरामद](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2194): कोरबा में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार नगद और सोने का मंगलसूत्र बरामद छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा  कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹60,000 नगद और सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। मामले में शामिल एक फरार सुनार की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की […] - [जनगणना 2027: कोरबा में ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर ने की अपील](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2186): जनगणना 2027: कोरबा में ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर ने की अपील छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा, 16 अप्रैल 2026। जिले में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर इस महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक सहभागिता आधारित व्यवस्था की दिशा में अहम कदम बताया। 30 अप्रैल तक खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी कलेक्टर ने बताया कि जिले के नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी […] - [ऑपरेशन शांति: 48 वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी बड़ी कार्रवाई](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2182): ऑपरेशन शांति: 48 वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा, 16 अप्रैल। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऑपरेशन शांति चलाया गया। इस विशेष अभियान में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 48 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों […] - [रॉन्ग वे में आए नशे में धुत युवकों ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2168): रॉन्ग वे में आए नशे में धुत युवकों ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा/चांपा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बरपाली गांव के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निर्दोष बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चांपा की ओर से तीन युवक एक ही बाइक क्रमांक CG12BV6013 पर सवार होकर रॉन्ग वे में आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और ठीक […] - [कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 दिनों में 98 वारंटी गिरफ्तार, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान जारी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2161): कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 दिनों में 98 वारंटी गिरफ्तार, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान जारी छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने महज दो दिनों में 98 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं कटघोरा एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना […] - [🔴 कोरबा में बड़ी कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर अवैध डीजल जब्त, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान तेज](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2157): 🔴 कोरबा में बड़ी कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर अवैध डीजल जब्त, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान तेज कोरबा | छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सुरक्षा के डीजल परिवहन कर रहे 8 वाहनों पर कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 5800 लीटर डीजल जब्त किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई कुसमुण्डा और दीपका थाना पुलिस द्वारा 9 अप्रैल 2026 को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों थाना क्षेत्रों में ज्वलनशील […] - [उरगा क्षेत्र में बेलगाम चोर! पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2153): उरगा क्षेत्र में बेलगाम चोर! पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबंदिया में बीती रात चोरी की एक और बड़ी घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सरगबंदिया स्थित हीरो शोरूम “नूर एजेंसी” को बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तीन अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने बेखौफ होकर शटर का ताला तोड़ा […] - [चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 पर कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 5 नाबालिग शामिल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2149): चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 पर कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 5 नाबालिग शामिल कोरबा | छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली क्षेत्र में चलती मोटरसाइकिल पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सीतामणी स्टेशन रोड पर कुछ युवक बाइक पर सवार होकर खुलेआम चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को डराने-धमकाने की हरकत […] - [कोरबा: “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2146): कोरबा: “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कोरबा छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 । जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला (थाना उरगा), 25 मार्च 2026 को अपने जीजा के […] - [कोरबा में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी के 3 आरोपी गिरफ्तार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2142): कोरबा में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी के 3 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा(छत्तीसगढ़) जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र में डीजे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान संदीप भास्कर नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसके कूल्हे में […] - [रात्रि गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की वाशिंग मशीन बरामद, आरोपी फरार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2139): रात्रि गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की वाशिंग मशीन बरामद, आरोपी फरार कोरबा | छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने चोरी की वाशिंग मशीन बरामद की, हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24-25 मार्च की दरमियानी रात को कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों […] - [सूने मकान में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2135): सूने मकान में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद कोरबा | छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी मानिकपुर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को […] - [उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2127): उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उरगा मंडल में दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अटल समरसता भवन, बस स्टैंड तिलकेजा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च शुक्रवार शाम 5 बजे से हुई, जो 14 मार्च शनिवार शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, […] - [होली से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 आरोपी जेल, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2123): होली से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 आरोपी जेल, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहरभर में सघन चेकिंग कोरबा, 02 मार्च 2026। होली पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में 01 मार्च को शहरभर में चेकिंग और कसावट अभियान चलाया गया। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। […] - [कोरबा में चोरी की वारदातों का खुलासा: दिल्ली-मनाली घूमने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2120): कोरबा में चोरी की वारदातों का खुलासा: दिल्ली-मनाली घूमने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार नगदी, औजार और मोटरसाइकिल जब्त, 5 जगह हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश छत्तीसगढ़ टाइम्स24×7 कोरबा रायपुर कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 02 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली घूमने जाना भी स्वीकार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में […] - [होली का उपहार : किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2117): होली का उपहार : किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा जिले के 43,681 किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपये अंतरित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान का किया गया वितरण कोरबा छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 28 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व आज उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। […] - [रायपुर : होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, अंतर राशि से बढ़ी खुशहाली](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2114): रायपुर : होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, अंतर राशि से बढ़ी खुशहाली छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर रायपुर, 28 फरवरी 2026। होली पर्व से पहले राज्य सरकार ने धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि एकमुश्त जारी की गई है। इस फैसले से प्रदेशभर के किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ ही आगामी खेती कार्यों और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में […] - [रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 घंटे के अभियान में 154 चालकों पर केस, 15.40 लाख का चालान](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2111): रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 घंटे के अभियान में 154 चालकों पर केस, 15.40 लाख का चालान छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर रायपुर। सड़क हादसों की रोकथाम और होली पर्व के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने शुक्रवार रात तीन घंटे का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 154 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख 40 हजार रुपए का चालान काटा गया। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकॉल दौलत राम […] - [छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत, लंबी न्यायिक हिरासत के बाद मिली राहत](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2108): छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत, लंबी न्यायिक हिरासत के बाद मिली राहत छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जारी आदेश में अदालत ने चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान की। […] - [डॉ. राजेंद्र प्रसाद: सादगी, सेवा और समर्पण की मिसाल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2103): डॉ. राजेंद्र प्रसाद: सादगी, सेवा और समर्पण की मिसाल छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर  आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति की पुण्यतिथि है। यह दिन हमें न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर देता है, बल्कि उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली से प्रेरणा लेने का भी संदेश देता है। वे ऐसे महान नेता थे जिन्होंने ऊँचे पद पर रहते हुए भी विनम्रता और सादगी को कभी नहीं छोड़ा। सादगी भरा जीवन, ऊँचे आदर्श डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महानता पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि विचारों और कर्मों से तय होती है। राष्ट्रपति बनने के […] - [छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2100): रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है , जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे गर्मी का असर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। […] - [बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर सख्त निर्देश: कोरबा पुलिस ने डीजे संचालकों व होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक ली](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2093): बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर सख्त निर्देश: कोरबा पुलिस ने डीजे संचालकों व होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक ली कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बोर्ड परीक्षा एवं आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए कोरबा में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में डीजे संचालकों और होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठकों में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों […] - [बालको नगर में एकतरफा प्रेमी की फायरिंग, चंद घंटे में पिस्टल सहित गिरफ्तार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2089): बालको नगर में एकतरफा प्रेमी की फायरिंग, चंद घंटे में पिस्टल सहित गिरफ्तार छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा समाचार   आरोपी ने युवती का 6 महीने से किया था पीछा मामला जिला कोरबा के बालको नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल मसीह (20 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर बालको, पिछले करीब छह माह से प्रार्थी की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था और लगातार उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। घर के बाहर गाली-गलौच कर की फायरिंग प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर के पास […] - [रायपुर: बाबा हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा।](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2085): रायपुर: बाबा हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 रायपुर शनिवार देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और श्रृंगार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा दर्शन की सुचारु व्यवस्था के साथ सुरक्षा और व्यवस्थापन के विशेष इंतजाम किए […] - [सत्यनारायण बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2075): सत्यनारायण बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई   ➡ एसएसपी के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर ➡ फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट का मामला ➡ कोतरारोड़ थाना व साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई ➡ आरोपी से आपत्तिजनक सामग्री साझा करने में प्रयुक्त मोबाइल जप्त रायगढ़ 30 जनवरी 2026(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) सोशल मीडिया पर सत्यनारायण बाबा को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं निंदनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक सशक्त संदेश दिया है। इस मामले में आरोपी सरोज […] - [🇮🇳 गणतंत्र दिवस: संविधान की शक्ति से सशक्त भारत 🇮🇳](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2072): 🇮🇳 गणतंत्र दिवस: संविधान की शक्ति से सशक्त भारत 🇮🇳 (छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) आज पूरा देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहा है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहाँ संविधान सर्वोच्च है और हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में दुनिया के सामने पहचान बनाई। यह दिन केवल परेड और उत्सव का नहीं, बल्कि कर्तव्यों और अधिकारों को समझने का दिन भी है। आज के समय में […] - [छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार – छेरछेरा छत्तीसगढ़ के माटी मं रच-बस गे पहिली तिहार छेरछेरा ह हमर सांस्कृतिक पहिचान के सबसे बड़ उदाहरण आय.](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2067): छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार – छेरछेरा छत्तीसगढ़ के माटी मं रच-बस गे पहिली तिहार छेरछेरा ह हमर सांस्कृतिक पहिचान के सबसे बड़ उदाहरण आय। ये तिहार हर साल पौष महीना के पूर्णिमा तिथि मं मनाय जाथे। ये तिहार दान, समता अउ भाईचारा के संदेश देवाथे। छेरछेरा के दिन छोटे-छोटे लइका, जवान अउ बुजुर्ग मन टोली बनाके गाँव-गाँव, घर-घर जाके गाथें – “छेर-छेरा, छेर-छेरा… माई कोठी के धान ला हेर तेच हेरा घर के लोग अपन-अपन हैसियत के मुताबिक धान, चावल, पैसा, सब्जी या फल दान करथें। ये दान गरीब, जरूरतमंद अउ समाज के सबो वर्ग बर होथे। ये तिहार के […] - [अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की जा रही कार्यवाही 30 हजार नग ईंट जब्त, पहले 9 लाख ईंट की जब्ती हो चुकी है](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2063): अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की जा रही कार्यवाही 30 हजार नग ईंट जब्त, पहले 9 लाख ईंट की जब्ती हो चुकी है कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 28 दिसम्बर 2025/ हरदीबाजार-दीपका एसईसीएल क्षेत्र की अधिग्रहण प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धारा 09 (अधिग्रहण प्रक्रिया) के प्रकाशन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद हो रही अवैध गतिविधियों को […] - [नव वर्ष 2026 से पूर्व सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने कोरबा पुलिस की तैयारी: सभी पिकनिक स्थलों पर हो रही गश्त](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2059):   नव वर्ष 2026 से पूर्व सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने कोरबा पुलिस की तैयारी: सभी पिकनिक स्थलों पर हो रही गश्त, नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई कोरबा,(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)28 दिसंबर 2025: नव वर्ष के मद्देनजर और जनसामान्य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए, कोरबा पुलिस ने पूरे जिले में तैयारियां की हैं। जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।   कोरबा पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों का उत्सव सुरक्षित, व्यवस्थित और कानून के दायरे […] - [रायपुर: नशे में धुत कार सवार युवकों ने वृद्ध महिला के ठेले में मारी टक्कर, सामान व छप्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2050): रायपुर: नशे में धुत कार सवार युवकों ने वृद्ध महिला के ठेले में मारी टक्कर, सामान व छप्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजधानी के शक्ति नगर इलाके में देर रात नशे में धुत युवक द्वारा लापरवाही से चलाई गई इनोवा कार ने एक वृद्ध महिला के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। घटना 12 दिसंबर की रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली कमला यादव, जो नाश्ता सेंटर चलाकर अपने घर का गुज़ारा करती हैं, देर रात इसकी सूचना स्थानीय लोगो द्वारा कमला यादव […] - [दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, जलाने की भी कोशिश — आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पिटाई, कई चोरी मामलों में था शामिल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2046): दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, जलाने की भी कोशिश — आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पिटाई, कई चोरी मामलों में था शामिल उरगा/बरपाली(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाँव में लंबे समय से दहशत फैलाए फिर रहे यशवंत मिरी ने दिनदहाड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी की दबंगई से नाराज़ ग्रामीणों ने उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की शिकायत पर उरगा […] - [राजभवन में 6 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया, राज्यपाल डेका बोले– विविधता हमारी राष्ट्रीय शक्ति](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2042): राजभवन में 6 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया, राज्यपाल डेका बोले– विविधता हमारी राष्ट्रीय शक्ति रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजभवन में सोमवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखंड, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि भारत की विविधताएं ही राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान इस एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत प्रतीक है। छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने सभी राज्यों के इतिहास, संस्कृति और समाज में उनके […] - [छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेज़ी, 86% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2036): छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेज़ी, 86% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेटेड बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 से तेज़ी से जारी है। सभी जिलों में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं, जिनका डिजिटाइजेशन भी त्वरित गति से हो रहा है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 29 नवंबर तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जो प्रदेश के कुल 2 करोड़ […] - [पी एम आवास में गड़बड़ी पर जिला पंचायत CEO की बड़ी कार्रवाई, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2033): पी एम आवास में गड़बड़ी पर जिला पंचायत CEO की बड़ी कार्रवाई, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त गरियाबंद(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मई महीने में हुए कार्य प्रगति में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर ने तुरंत जांच के निर्देश दिए थे। जिन पंचायतों का जिक्र खबर में किया गया था, वहां 4 सदस्यीय जांच टीम—पद्मिनी हरदेल, बुद्धेश्वर साहू, जितेंद्र पाठक और अजित शर्मा—ने देर रात तक पहुंचकर स्थिति की जांच […] - [झोराघाट का होगा कायाकल्प: प्राकृतिक सौंदर्य संग आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा समावेश](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2027):   झोराघाट का होगा कायाकल्प: प्राकृतिक सौंदर्य संग आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा समावेश कलेक्टर एवं डीएफओ कटघोरा ने पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण, डीएमएफ से परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश झोराघाट सुसंरक्षित व आकर्षक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में होगा विकसित:- कलेक्टर अजीत वसंत रिवर फ्रंट, वॉकवे, पैगोड़ा एवं बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएँ विकसित करने के दिए निर्देश कोरबा 19 नवम्बर 2025(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) कलेक्टर अजीत वसंत एवं वनमंडल अधिकारी कटघोरा  कुमार निशांत ने आज कटघोरा वनमंडल अंतर्गत स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल झोराघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय […] - [आंगनबाड़ी जाने निकली दो मासूम बहनों की नाले में डूबकर मौत, गांव में छाया मातम](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2024): आंगनबाड़ी जाने निकली दो मासूम बहनों की नाले में डूबकर मौत, गांव में छाया मातम सूरजपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नाले में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजन बदहवास हालत में रो-रोकर बिलख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना चांदनी बिहारपुर विकासखंड के नवगई गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली 6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला सुबह आंगनबाड़ी जाने के […] - [छत से गुजरे हाईटेंशन तार ने ली मासूम की जान, जिम्मेदारों की लापरवाही पर भड़का जनआक्रोश](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2020): छत से गुजरे हाईटेंशन तार ने ली मासूम की जान, जिम्मेदारों की लापरवाही पर भड़का जनआक्रोश नवापारा (छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)। नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर की छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अरहमा खान (8 वर्ष) पिता अब्दुल खान अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू […] - [हसदेव आरती राजनीति की भेंट चढ़ी, हिंदू क्रांति सेना ने रद्द किया कार्यक्रम](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2015): हसदेव आरती राजनीति की भेंट चढ़ी, हिंदू क्रांति सेना ने रद्द किया कार्यक्रम कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)5 नवंबर को प्रस्तावित हसदेव महाआरती इस वर्ष नहीं हो पाएगी। पिछले तीन वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम इस बार विवादों की भेंट चढ़ गया है। हिंदू क्रांति सेना ने प्रेसवार्ता कर घोषणा की कि विवादों और प्रशासनिक जटिलताओं को देखते हुए संगठन ने इस वर्ष कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है।   हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर घाट और सामने स्थित रेत घाट (पुरानी बस्ती छठ घाट, कुदरा […] - [रायगढ़ में 50 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार — पुलिस की बड़ी कार्रवाई](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2011): रायगढ़ में 50 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार — पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायगढ़(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) जिले की पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए मूल्य के 257.5 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।   जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुंडई कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 250 पैकेट (प्रत्येक एक किलो) गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल […] - [नया रायपुर में दर्दनाक हादसा: ब्लू वाटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे, SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2007): नया रायपुर में दर्दनाक हादसा: ब्लू वाटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे, SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर नया रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजधानी से सटे नया रायपुर के ब्लू वाटर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। घूमने पहुंचे दो स्कूली छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।     जानकारी के अनुसार, डूबे छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई […] - [अमित जोगी ने कांग्रेस हाईकमान को लिखा पत्र, मिनीमाता के नाम को बचाने की अपील"](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=2002): रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर ‘मिनीमाता भवन’ नाम हटाए जाने का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहिष्कार का आह्वान करने की मांग की है।     जोगी ने यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक भवन के नाम […] - [बिलासपुर में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से 9 आरोपी गिरफ्तार – नगद, कारें और मोबाइल जब्त](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1997): बिलासपुर में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से 9 आरोपी गिरफ्तार – नगद, कारें और मोबाइल जब्त बिलासपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस में छापेमारी की। ग्राम लमेर स्थित फार्म हाउस में चल रहे जुआ के अड्डे पर दबिश देकर पुलिस ने 9 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ₹69,300 नगद, 3 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लमेर में एक फार्म हाउस में रुपयों का […] - [कोरबा-चांपा मार्ग बरपाली के समीप दर्दनाक हादसा: बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1983): कोरबा में घातक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल     कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) नेशनल हाईवे 149B पर स्थित कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ट्रेलर वाहन का चालक हादसे के बाद मौके […] - [बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय पेंचाक सिलाट प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1979): बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय पेंचाक सिलाट प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक बस्तर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।   यह प्रतियोगिता […] - [कोरबा : माँ मड़वारानी धाम में नवरात्रि का शुभारंभ, भक्तों की उमड़ी भीड़](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1973): कोरबा : माँ मड़वारानी धाम में नवरात्रि का शुभारंभ, भक्तों की उमड़ी भीड़ कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) आदिशक्ति माँ मड़वारानी मंदिर, जो कि पूरे प्रदेश में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, वहाँ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ आज विशेष धार्मिक माहौल में हुआ। परंपरा के अनुसार, यहाँ शरद नवरात्रि की शुरुआत पांचवें दिन से होती है। इसी कड़ी में शनिवार 27 सितंबर 2025 को माँ मड़वारानी धाम में प्रथम दिन का शुभारंभ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर माता की आराधना से किया गया।     सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर प्रांगण में लगा रहा। सैकड़ों भक्तों ने माता […] - [तिलकेजा में आगजनी की बड़ी वारदात, लाखों का नुकसान — ग्रामीणों में दहशत का माहौल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1968): तिलकेजा में आगजनी की बड़ी वारदात, लाखों का नुकसान — ग्रामीणों में दहशत का माहौल कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात उपद्रवियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर एक इक्को वाहन और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।     घटना के समय पूरा गांव गहरी नींद में था। अचानक उठी आग की लपटें और धुएं को देखकर ग्रामीण नींद से जागे और मौके पर दौड़े। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। वाहन मालिक नरेंद्र […] - [बीजापुर: नवरात्र पर श्रद्धालुओं से भरा काफिला हादसे का शिकार, 12वीं की छात्रा की मौत, दो घायल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1960): बीजापुर: नवरात्र पर श्रद्धालुओं से भरा काफिला हादसे का शिकार, 12वीं की छात्रा की मौत, दो घायल बीजापुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)नवरात्र पर्व के अवसर पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बीजापुर एजुकेशन सिटी क्षेत्र में एक हाइड्रा वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे आठ श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा साक्षी नक्का, निवासी ज्ञानगुड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। […] - [सरगबुंदिया रेलवे फाटक बंद, आमजन परेशान – अंडरब्रिज/ओवरब्रिज की मांग तेज](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1956): सरगबुंदिया रेलवे फाटक बंद, आमजन परेशान – अंडरब्रिज/ओवरब्रिज की मांग तेज कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) ग्राम पंचायत बरपाली से जुड़ा सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन का फाटक आज दिनांक 23 सितंबर 2025 सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक पटरी पर चल रहे आवश्यक कार्य के चलते बंद रखा गया। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को 3 से 4 दिन पहले सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद आज आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फाटक क्षेत्र का सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग माना जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन, स्कूल बसें और आपातकालीन सेवाएं इसी मार्ग से गुजरती हैं। […] - [कोरबा कलेक्टर पर ननकीराम कंवर का बड़ा हमला, तीन दिन में तबादले की मांग – धरने की दी चेतावनी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1952): कोरबा कलेक्टर पर ननकीराम कंवर का बड़ा हमला, तीन दिन में तबादले की मांग – धरने की दी चेतावनी     कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर कलेक्टर का तबादला नहीं किया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। ननकीराम कंवर का […] - [छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था होगी और पारदर्शी, “विद्या समीक्षा केंद्र” के अंतर्गत उपस्थिति दर्ज करने का नया मोबाइल एप्प लॉन्च](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1949): छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था होगी और पारदर्शी, “विद्या समीक्षा केंद्र” के अंतर्गत उपस्थिति दर्ज करने का नया मोबाइल एप्प लॉन्च रायपुर(,छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने “विद्या समीक्षा केंद्र” के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु एक विशेष मोबाइल एप्प विकसित किया है। यह एप्प अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और सभी शिक्षकों के लिए इसे डाउनलोड कर पंजीयन करना तथा प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। नई […] - [उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1945): उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति उरगा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) क्षेत्र में इस वर्ष भी दुर्गोत्सव एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, उरगा द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन विशेष होगा, क्योंकि समिति का यह लगातार नवां वर्ष है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माता रानी की शोभायात्रा और आगमन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके […] - [तखतपुर में सरकारी आवास गायब! कागजों में लाखों खर्च, जमीन पर सिर्फ अधूरा ढांचा](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1942): तखतपुर में सरकारी आवास गायब! कागजों में लाखों खर्च, जमीन पर सिर्फ अधूरा ढांचा तखतपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) नगर पालिका तखतपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अधिकारियों के लिए दो सरकारी आवास निर्माण की योजना बनाई गई थी, लेकिन हकीकत में केवल एक ही भवन नजर आ रहा है। दूसरे आवास का न तो कोई ढांचा है, न दीवार, न छत—बल्कि वहां तो खाली मैदान ही दिखाई देता है। बावजूद इसके कागजों में लाखों रुपये खर्च होना दर्ज है। इस खुलासे ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक […] - [कोरबा-चाम्पा मार्ग बना मौत का जाल, शासन-प्रशासन कब जागेगा?](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1939): कोरबा-चाम्पा मार्ग बना मौत का जाल, शासन-प्रशासन कब जागेगा? कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) ऊर्जा नगरी कोरबा का कोरबा-चाम्पा मुख्य मार्ग आज खतरनाक हालात में है। इम्लिडुग्गु गौ माता चौक के पास सड़क की जर्जर स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि रोजाना हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि आखिर शासन-प्रशासन कब जागेगा?     सालों से बंद पड़ी मानिकपुर खदान के समीप अन्य खदानों से रोजाना राखड़ डम्प होती है। बड़े-बड़े हाइवा ट्रकों की लगातार आवाजाही ने इस सड़क को टुकड़ों-टुकड़ों में बाँट दिया है। बरसात आते ही गड्ढे […] - [उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : चिकित्सकीय लापरवाही पर सुयश हॉस्पिटल को 16 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1925): उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : चिकित्सकीय लापरवाही पर सुयश हॉस्पिटल को 16 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने रायपुर के गुढ़ियारी रोड, कोटा स्थित सुयश हॉस्पिटल को चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में दोषी मानते हुए पीड़िता को 16 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। आयोग ने अस्पताल को 15 लाख रुपये (6% वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और 10,000 रुपये वाद व्यय के रूप में भुगतान करने का निर्देश दिया। क्या है पूरा मामला परिवादिनी हिना सोनी ने अपने पति हिमांशु सोनी की मौत के […] - [एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1922):   एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)12 सितंबर 2025/ करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में संचालित प्राथमिक शाला आश्रम और प्राथमिक शाला भदरापारा में गाँव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह बहुत कठिन हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से स्कूल में अब अन्य शिक्षको की पदस्थापना हो गई है। एकल शिक्षकीय विद्यालय को शिक्षक मिल जाने से विद्यार्थियों की […] - [बरपाली अंडरब्रिज बना अव्यवस्था का अड्डा, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1919): बरपाली अंडरब्रिज बना अव्यवस्था का अड्डा, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां कोरबा/चाम्पा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) एनएच 149-बी पर बरपाली गांव में बने अंडरब्रिज के नीचे इन दिनों अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। ब्रिज के नीचे आए दिन यातायात नियमों का उल्लंघन होता है। गाड़ियों का जमावड़ा और ठेले-टप्परों का कब्जा इस मार्ग को जाम का कारण बना रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंडरब्रिज के नीचे सड़क किनारे ठेले-टप्पर लगाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग वहीं खड़े होकर खरीदारी और नाश्ता करते हैं, जिससे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग हो रही है। नतीजा यह है […] - [प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बारिश, अलर्ट जारी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1916): प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बारिश, अलर्ट जारी रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिण ओडिशा-उत्तर तटीय […] - [गरियाबंद में मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1913): गरियाबंद में मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को दी बधाई, बोले- 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का सपना होगा साकार गरियाबंद/नारायणपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली मारे गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ का इनामी और नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की […] - [छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1907): छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी   रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव द्वारा शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। सरकार ने इन अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के तबादले से पुलिस महकमे में नई कार्य व्यवस्था की […] - [प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1903): प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)11 सितंबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है। भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार में दिनांक 11 एवं 12 अगस्त को […] - [प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः बचत, सुविधा और स्वच्छ ऊर्जा का संगम](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1899):   प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः बचत, सुविधा और स्वच्छ ऊर्जा का संगम हर महीने दो हजार का बिल अब हुआ खत्म, सब कुछ चला सूरज की किरणों से’   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 11 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ आज आम नागरिकों तक पहुँच रहा है। यह योजना न केवल बिजली की खपत और खर्च को कम कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित हो रही है। इसी योजना से प्रेरित होकर […] - [प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद 52 बार पेचकस से वार कर की थी हत्या, आरोपी को उम्रकैद](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1896): प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद 52 बार पेचकस से वार कर की थी हत्या, आरोपी को उम्रकैद   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की हत्या के चर्चित मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी प्रेमी सहबान खान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 302 (हत्या) और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(W) के तहत दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 75 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त 18 माह की कारावास भुगतनी […] - [शिवरीनारायण: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1893): शिवरीनारायण: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किसी भी […] - [रायगढ़: ठूसकेला राजीव नगर में एक ही परिवार के चार लोगों के दफनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1889): रायगढ़: ठूसकेला राजीव नगर में एक ही परिवार के चार लोगों के दफनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी   रायगढ़(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर में एक घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक यह घर बुधराम पिता चमार सिंह का है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के चार लोग पिछले […] - [रूसी सेना में शामिल होने से भारतीयों को चेतावनी, विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1887): रूसी सेना में शामिल होने से भारतीयों को चेतावनी, विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी सरकार ने कहा– यह खतरे से भरा रास्ता है, रूस से भारतीय नागरिकों की वापसी की मांग नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी हालत में रूसी सेना में भर्ती होने के झांसे में न आएं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि ऐसे ऑफर न केवल धोखाधड़ी हैं, बल्कि गंभीर खतरे से भरे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल के दिनों में भारतीय नागरिकों की रूसी सेना […] - [बरपाली में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाता, आबकारी विभाग मौन](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1884): बरपाली में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाता, आबकारी विभाग मौन बरपाली(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) कोरबा जिला के बरपाली गांव स्थित अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान के आसपास अवैध अहाता संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। बेखौफ संचालक खुलेआम लोगों को बैठाकर शराब पिला रहे हैं, जबकि आबकारी विभाग पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा है। शासकीय अहाता सेंटर संचालक राजेश शर्मा ने इस अवैध कारोबार की शिकायत आबकारी विभाग में की है। उनका कहना है कि जब अवैध अहाता सेंटर खुलेआम चलेंगे तो वे विभाग को तयशुदा किराया कैसे चुका पाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई […] - [महादेव घाट पर होगा श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, NGT निर्देशों का पालन सुनिश्चित](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1879): महादेव घाट पर होगा श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, NGT निर्देशों का पालन सुनिश्चित नगर निगम ने की तैयारियाँ, समिति गठित – सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर रहेगी विशेष नजर रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)गणेश चतुर्थी पर्व के उपरांत 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी को शहरभर से लाई गईं श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव घाट पर निर्मित विसर्जन कुंड में किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने इसके लिए विस्तृत आदेश जारी किए हैं। आयुक्त ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती, लाखे नगर और […] - [छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: 20 महीनों में 453 माओवादी ढेर, 1,666 ने किया आत्मसमर्पण](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1876): छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: 20 महीनों में 453 माओवादी ढेर, 1,666 ने किया आत्मसमर्पण रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की ताज़ा जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बीते 20 महीनों में हुई कार्रवाई के दौरान 453 माओवादी मारे गए, 1,616 गिरफ्तार हुए और 1,666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन अभियानों के चलते नक्सली गतिविधियों में काफी […] - [छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1872): रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने 8 से 10 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। छापेमारी में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी तैनात हैं। राजधानी रायपुर में अलग-अलग ठिकानों पर […] - [🌟 आज का राशिफल : 03 सितम्बर 2025 🌟](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1870): 🌟 आज का राशिफल : 03 सितम्बर 2025 🌟 छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 मेष (Aries) – आज का दिन उत्साह और नई योजनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वृषभ (Taurus) – निवेश से लाभ हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। मिथुन (Gemini) – किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। करियर में प्रगति होगी। कामकाज में मन लगेगा, नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्क (Cancer) – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। घर-परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। सिंह (Leo) […] - [राजधानी रायपुर के बेबीलोन टावर में भीषण आग, 47 लोग फंसे थे; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी सुरक्षित निकाले गए](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1867): राजधानी रायपुर के बेबीलोन टावर में भीषण आग, 47 लोग फंसे थे; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी सुरक्षित निकाले गए रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से ऑफिस और रेस्टोरेंट में मौजूद करीब 47 लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए, जिन्हें जिला प्रशासन, SDRF और नगर निगम की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि […] - [अडानी पावर प्लांट पटाढ़ी के पास दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पैर टूटा, चालक गिरफ्तार](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1863): अडानी पावर प्लांट पटाढ़ी के पास दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पैर टूटा, चालक गिरफ्तार   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) अडानी पावर प्लांट पटाढ़ी के समीप मंगलवार  को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की ठोकर इतनी तेज थी कि युवक मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की पहचान स्पष्ट नहीं […] - [वरिष्ठ पत्रकार घासी गिरी गोस्वामी के छोटे भाई महेंद्र गिरी गोस्वामी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाररत थे।](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1857): शोक समाचार कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार घासी गिरी गोस्वामी के छोटे भाई महेंद्र गिरी गोस्वामी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाररत थे। महेंद्र गिरी गोस्वामी, श्रमजीवी पत्रकार संघ करतला के सचिव पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। आज दिनांक 29/08/2025 को 12 बजे दोपहर अंतिम संस्कार उनके निवास ग्राम पकरिया में किया जाएगा ॐ शांति 🕉️ - [आज का राशिफल – 29 अगस्त 2025, शुक्रवार ✦](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1855): आज का राशिफल – 29 अगस्त 2025, शुक्रवार ✦ रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज शुक्रवार का दिन खास है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज ब्रह्म योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक, करियर और पारिवारिक जीवन में लाभ होने की संभावना है। मां लक्ष्मी की कृपा से कई जातकों की झोली धन-धान्य से भर सकती है। आइए जानते हैं बारह राशियों का आज का भविष्यफल–– — मेष (Aries) आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। करियर में तरक्की और पैसों का लाभ संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वृषभ […] - [छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ होगी बरसात](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1852): छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ होगी बरसात रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और राजधानी समेत कई हिस्सों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है और अरब सागर से भी पर्याप्त नमी मिल रही है। इन प्रभावों से प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की स्थिति बनेगी, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में केवल […] - [सीमांकन कार्य में बाधा: सरपंच समेत कई लोगों पर जुर्म दर्ज](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1850): सीमांकन कार्य में बाधा: सरपंच समेत कई लोगों पर जुर्म दर्ज रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल के पास भूमि सीमांकन कार्य के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी से विवाद कर सीमांकन प्रक्रिया रुकवाने के आरोप में सरपंच समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मंदिरहसौद पुलिस के अनुसार, घटना 25 अगस्त दोपहर की है। पटवारी अंजन मिश्रा की रिपोर्ट पर आरोपी गोपाल धीवर, मोनू बैस, डिकेश बैस एवं अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला पंजीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट […] - [रायपुर: शराब घोटाले के दो आरोपी रायपुर लाए गए, विशेष कोर्ट में पेशी आज](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1847): रायपुर: शराब घोटाले के दो आरोपी रायपुर लाए गए, विशेष कोर्ट में पेशी आज रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की रांची जेल में बंद आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार देर रात रायपुर लाया गया। दोनों आरोपी विदेशी शराब लायसेंसी कंपनी ओम साईं बेवरेज के डायरेक्टर हैं। सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू की टीम शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रायपुर विशेष अदालत में पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जा सकता है। माना […] - [प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) को बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है।](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1844): छत्तीसगढ़(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) को बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएससी परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह भंग हो चुकी है और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों के नाम तक सार्वजनिक हो रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी परीक्षा करवाने का वादा किया था, लेकिन आज परीक्षाओं को मजाक बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिलासपुर पीजीबीटी कॉलेज के कुछ […] - [भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2.54 लाख की चोरी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1841): भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2.54 लाख की चोरी देवरी(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। महिला तीज पर्व मनाने के लिए गांव से बाहर गई थी, तभी अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अमृत वैष्णव ने पुलिस को बताया कि उनका कोई संतान नहीं है और वह गांव–गांव जाकर भीख मांगकर जीवन यापन करती हैं। भीख से जुटाए गए 4 हजार रुपए और मकान का […] - [बरपाली ग्रामसभा विवाद: FIR दबाव में दर्ज, अब हुआ राजीनामा](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1837): बरपाली ग्रामसभा विवाद: FIR दबाव में दर्ज, अब हुआ राजीनामा     कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) बरपाली गांव में 23 अगस्त 2025 को हुई ग्रामसभा के दौरान हुए विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस घटना में पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री एवं उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेंद्र यादव पर दबाव बनाकर उरगा थाना में FIR दर्ज कराई गई, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि राजू खत्री ने ही मारपीट और गाली-गलौच किया था। घटना के लगभग पाँच दिन बाद, 28 अगस्त 2025 को बरपाली गांव के वरिष्ठ नागरिकों […] - [गरियाबंद : झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, समाज में आक्रोश](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1828): गरियाबंद : झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, समाज में आक्रोश गरियाबंद(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही ने एक आदिवासी युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, पेंड्रा निवासी 40 वर्षीय पुरुषोत्तम ध्रुव को पाइल्स की शिकायत थी। इलाज के लिए उसने ओडिशा सीमा में रहने वाले बबलू टांडी और संजू राजपूत नामक दो झोलाछाप डॉक्टरों से संपर्क किया था। 20 अगस्त को दोनों युवक पीड़ित के घर पहुंचे और 30 हजार रुपए में इलाज का सौदा किया। तीन दिन तक उपचार का सिलसिला चलता रहा, लेकिन अंतिम दिन […] - [बरपाली शराब दुकान विवाद: ग्रामसभा में मारपीट का मामला, FIR और बयानों में विरोधाभास](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1821): बरपाली शराब दुकान विवाद: ग्रामसभा में मारपीट का मामला, FIR और बयानों में विरोधाभास     कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) बरपाली गांव स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। यह मामला 20 अगस्त 2025 से लगातार गरमाया हुआ है। 22 अगस्त को ग्रामसभा बुलाई गई थी, जिसमें अहाता सेंटर संचालक राजेश शर्मा और खत्री परिवार भी उपस्थित हुए थे। वे अपना पक्ष रख ही रहे थे तभी बद्री यादव जो सभा को सम्हाल रहे थे उसके द्वारा कहा गया कि बाहरी आदमी हो गांव छोड़ कर चले जाओ तभी प्रकाश दास महंत उर्फ पड़की और […] - [त्यौहारों के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा डीजे साउंड पर की गई कड़ी कार्यवाही](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1818): त्यौहारों के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा डीजे साउंड पर की गई कड़ी कार्यवाही कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देश के पालन में थाना स्तर पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीजे साउंड सिस्टम द्वारा निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर थाना उर्गा , थाना पाली एवं थाना कटघोरा क्षेत्र में अलग-अलग डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा मौके पर प्रत्येक थाना क्षेत्र […] - [त्योहार के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा शराब दुकानों एवं आहताओं की जांच](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1814): 🔸त्योहार के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा शराब दुकानों एवं आहताओं की जांच   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला कोरबा में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब दुकानों एवं आहताओं की सतत निगरानी एवं जांच करने के निर्देश प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित […] - [छत्तीसगढ़ में आज पोला पर्व की धूम, बैलों की पूजा और पारंपरिक व्यंजनों की महक](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1810): छत्तीसगढ़ में आज पोला पर्व की धूम, बैलों की पूजा और पारंपरिक व्यंजनों की महक कोरबा/रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक पर्व पोला का उत्साह गांव से लेकर शहर तक देखने को मिल रहा है। कृषि कार्यों में सहायक बैलों की पूजा-अर्चना के लिए यह दिन विशेष माना जाता है। किसान इस दिन कृषि कार्यों से विरत रहकर अपने बैलों को स्नान कराकर सजाते-संवारते हैं और उनकी पूजा करते हैं। पोला पर्व पर घरों में मिट्टी, लकड़ी और पीतल से बने बैलों की भी पूजा की जाती है। बच्चे इन बैलों से खेलते हैं, जिससे पारंपरिक लोक संस्कृति का […] - [छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी रिमांड पर चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1803): छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी रिमांड पर चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल इन दिनों ईडी की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर हैं। इसी बीच गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने बेटे से मुलाकात करने रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, चैतन्य की पत्नी, बेटियां और नाती भी मौजूद रहे। कोर्ट ने 23 अगस्त तक भेजा रिमांड पर सोमवार को चैतन्य की 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी […] - [खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1797): खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे कोरबा (छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 20 अगस्त 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज भैंसमा तहसील के अंतर्गत ग्राम करमंदी में किसान भरतलाल और चमार साय के खेत पर पहुंचकर सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारियों-पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन गांवों में […] - [डीएमएफ तथा सीएसआर से होगा मड़वारानी धार्मिक स्थल का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1794): डीएमएफ तथा सीएसआर से होगा मड़वारानी धार्मिक स्थल का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ कलेक्टर ने किया मड़वारानी मंदिर परिसर का दौरा, समिति की मांग पर पेयजल, शेड निर्माण, हॉल और रेलिंग की दी सहमति   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 20 अगस्त 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी […] - [खून से लिखकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र, कोरबा में NHM कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1790): खून से लिखकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र, कोरबा में NHM कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)   अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन रहा। कोरबा जिले में आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों ने इस दौरान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनूठा और प्रतीकात्मक कदम उठाया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को खून से लिखकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र भेजा है। एनएचएम कर्मियों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन […] - [देश की एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखने में निभाएं अपनी सहभागिता:- महापौर सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1786):   देश की एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखने में निभाएं अपनी सहभागिता:- महापौर सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण हुए शामिल   कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)14 अगस्त 2025/जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर […] - [कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर ने घोषित किया ड्राई डे](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1780): कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर ने घोषित किया ड्राई डे कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में 15 अगस्त को शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर अजीत वसंत के आदेशानुसार इस दिन सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम व कम्पोजिट दुकानें, एफएल-3, एफएल-3क और अहाता पूरी तरह बंद रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि 14 अगस्त की रात निर्धारित समय के बाद सभी दुकानें सील की जाएं। 15 अगस्त को अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ […] - [छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1778): छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) प्रदेश में वर्षा की गतिविधि एक बार फिर तेज हो गई है। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हल्की बौछारों के साथ बीच-बीच में धूप निकलने से उमस भी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम-मध्य और इससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र […] - ["बस्तर के 14 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, नक्सल छाया से आज़ादी की ओर बड़ा कदम"](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1775): दशकों तक काले झंडे और नक्सली धमकियों के बीच जिए ये गांव, अब सुरक्षा बलों और प्रशासन के सहयोग से मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस का पर्व।   बस्तर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 14 गांव इस स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। दशकों से नक्सली धमकियों और काले झंडों के साए में रहने वाले ये गांव अब पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज़ादी का पर्व मनाने जा रहे हैं। यह बदलाव जनवरी 2025 से शुरू हुए विशेष सुरक्षा अभियान और ग्रामीण विकास पहलों का नतीजा है। सुरक्षा बलों ने न केवल इन इलाकों में […] - [फ्री फायर गेम को लेकर नाबालिग ने साथी पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1771): फ्री फायर गेम को लेकर नाबालिग ने साथी पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर बालोद(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मोबाइल गेम फ्री फायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार गांव में 14 वर्षीय लड़के ने 17 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को इलाज के लिए रायपुर के संकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कार्यालय पेरपार के सामने कुछ युवक खाना […] - [कश्यप कॉलोनी में पुलिस आरक्षक से मारपीट, तीन आरोपी हिरासत में](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1768): कश्यप कॉलोनी में पुलिस आरक्षक से मारपीट, तीन आरोपी हिरासत में बिलासपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)। न्यायधानी बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी में मंगलवार शाम पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने पहले आरक्षक की कार को टक्कर मारी, फिर अपने दो दोस्तों को बुलाकर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह, जो एसपी कार्यालय में आरक्षक पद पर पदस्थ हैं, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी कार में परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक स्कूटी से आया और उनकी कार में टक्कर […] - [भुइंया एप के जरिए 765 एकड़ जमीन घोटाला, दो पटवारी निलंबित, 18 का तबादला](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1765): भुइंया एप के जरिए 765 एकड़ जमीन घोटाला, दो पटवारी निलंबित, 18 का तबादला दुर्ग(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राज्य सरकार के भुइंया एप के माध्यम से दुर्ग जिले में 765 एकड़ शासकीय और निजी भूमि का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी सामने आने पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि 18 पटवारियों का दूसरे हलकों में तबादला किया गया है। यह मामला मुरमुंदा पटवारी हलका के मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी गांव से जुड़ा है, जहां 52 बोगस खसरा नंबर बनाकर आधी सरकारी और आधी निजी जमीन को अलग-अलग नामों पर दर्ज कर दिया गया। फर्जी […] - [रायपुर में 15 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, पीड़ित ही निकला आरोपी](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1762): रायपुर में 15 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, पीड़ित ही निकला आरोपी रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)। थाना पंडरी पुलिस ने लाखों रुपये की कथित लूट की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस व्यक्ति ने खुद को लूट का शिकार बताया था, वही इस साजिश का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी चिराग जैन (27), निवासी वालफोर्ट वुड्स, थाना विधानसभा, ने एमसीएक्स (MCX) में हुए भारी नुकसान और उड़ीसा के एक व्यापारी का कर्ज चुकाने से बचने के लिए 15 लाख रुपये गायब कर फर्जी लूट की कहानी गढ़ी थी। घटना का नाटक 11 अगस्त को चिराग जैन ने थाना पंडरी […] - [छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रित](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1757): छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रित कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)12 अगस्त 2025 पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर व्यापम ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर […] - [केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1755): केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 12 अगस्त 2025/ जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे […] - [प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कोरबा का घर-घर बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर केशरवानी परिवार ने सौर ऊर्जा से पाई बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दोहरी सौगात](https://chhattisgarhtimes24x7.co.in/?p=1751): प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कोरबा का घर-घर बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर केशरवानी परिवार ने सौर ऊर्जा से पाई बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दोहरी सौगात कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)12 अगस्त, 2025 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इस योजना का लक्ष्य है हर घर को स्वच्छ, नवीकरणीय और किफायती ऊर्जा से जोड़ना, जिससे न केवल बिजली बिलों में बचत हो, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधे राहत पहुंचाने और सतत विकास के लक्ष्य भी पूरे हों। इसी सोच और उद्देश्य को साकार करते […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)