
कोरबा में जन्माष्टमी पर पहली बार मटका फोड़ प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगा ₹11,000 का इनाम
कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बालगोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति, कोरबा द्वारा आगामी 16 अगस्त को पुराना बस स्टैंड में पहली बार भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें 15 फीट ऊँचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए टीमें अपनी ताकत और रणनीति का प्रदर्शन करेंगी।
आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को ₹11,000, उपविजेता को ₹5,100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹3,100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे नूतनसिंह ठाकुर (सभापति, नगर पालिका निगम कोरबा)। विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल (कार्यसमिति सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी), श्रीमती सुलोचना भोलू यादव (पार्षद, वार्ड नं. 12 नपानी कोरबा), टामेश अग्रवाल (पार्षद, वार्ड नं. 5 नपानी कोरबा) और तेजप्रताप सिंह (पार्षद, बाक़ीमोगरा, कोरबा) शामिल होंगे।
आयोजक समिति ने कोरबा एवं आसपास के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पहुँचकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें और प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




