
🚨 बड़ी खबर: सरगबुंदिया स्टेशन पर रुकी रायपुर–कोरबा लोकल ट्रेन, यात्री परेशान
सरगबुंदिया(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)रायपुर से कोरबा जाने वाली लोकल ट्रेन के सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन पर अचानक रुक जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में तकनीकी समस्या आने के कारण ट्रेन को सरगबुंदिया स्टेशन पर रोक दिया गया है।
ट्रेन के अचानक रुकने के बाद उसमें सवार यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर यात्री ट्रेन के दोबारा रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी की चिंता सता रही है।
🚆 हसदेव एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
तकनीकी समस्या के चलते रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को भी सरगबुंदिया स्टेशन पर रोके जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसके बाद ट्रेन को आगे उरगा और कोरबा स्टेशन पर रोके जाने की बात कही जा रही है।
ट्रेनों के प्रभावित होने से रायपुर से कोरबा की ओर सफर कर रहे यात्रियों में काफी परेशानी और नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल यात्रियों की नजर ट्रेन के दोबारा परिचालन शुरू होने पर टिकी हुई है। तकनीकी समस्या कितनी देर में दूर होगी और ट्रेनों का परिचालन कब सामान्य होगा, इसे लेकर यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक सूचना का इंतजार है।
📍 सरगबुंदिया से बड़ी खबर | Chhattisgarh Times 24×7

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




