
सहकारिता को मिली नई ऊर्जा: बरपाली जिला सहकारी बैंक में ध्वजारोहण, किसानों को किया जागरूक
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7
बरपाली (कोरबा) सहकारी सप्ताह के अवसर पर सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बरपाली में ध्वजारोहण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज झा रहे। इस अवसर पर बरपाली सरपंच भुनेश्वर बिंझवार, जनपद सदस्य नीता राकेश यादव, शाखा प्रबंधक सतीश राठौर, पीयूष गुरुद्वान, त्वरिता तिवारी, कृष्णा बिंझवार, बिहारी लाल साहू सहित बैंक के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों से सहकारी संस्थाओं से अधिक से अधिक जुड़ने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता की भावना ही ग्रामीण विकास और किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सहयोग का वातावरण देखने को मिला।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




