
छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों का बड़ा तबादला, 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश में राज्य के 31 IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। तबादला आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार पवन देव भापुसे (1992 बैच) को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) को महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।
एस.आर.पी. कल्लूरी (1994 बैच) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विवेकानंद (1996 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित कुमार (1998 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल 112 एवं दूरसंचार का दायित्व सौंपा गया है।
आदेश में ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं अंकित कुमार गर्ग (2004 बैच) को वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस महानिरीक्षक, SIA की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह ध्रुव गुप्ता, बालाजी राव सोमावार, प्रशांत कुमार अग्रवाल, श्रीमती मिलना कुड़ें, श्रीमती पारुल माथुर, मनीष शर्मा, अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजा शंकर जायसवाल, एम.एल. कोटवानी, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा, श्रीमती श्वेता राजमणि, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुड़े, यदुवली अक्षय कुमार, चिराग जैन और श्रीमती अंजली विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं से पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न शाखाओं और मैदानी स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




