छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
रायपुर।(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेशभर के निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी शुरू होने से प्रदेश के लाखों किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है। वहीं प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है। खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
किसानों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
धान बेचने के लिए किसानों को निर्धारित खरीदी केंद्र में पहुंचना होगा। किसान अपना पंजीयन, टोकन और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। खरीदी केंद्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही धान की तौल और उपार्जन किया जाएगा।
किसानों को खरीदी शुरू होने का इंतजार था
धान खरीदी छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 सच के साथ न्यूज़ हर दिन।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7
