रायगढ़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, प्रेमी के साथ मारपीट के बाद वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़/खरसिया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा रॉक गार्डन में अपने प्रेमी के साथ घूमने गई एक युवती के साथ कथित तौर पर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, इसके बाद युवती के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी के साथ घूमने गई थी युवती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे और उनके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल, पिता खुलेश्वर पटेल और थनेश्वर पटेल, पिता कुशुम पटेल, निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
आदिवासी युवती से जुड़ा मामला, संवेदनशीलता बढ़ी
पीड़िता के आदिवासी समुदाय से होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 | सच के साथ न्यूज़ हर दिन।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7
