पठियापाली धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसान संतरा बाई से खरीदा गया 26 क्विंटल धान
कोरबा।(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पठियापाली, पंजीयन क्रमांक 309 के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र पठियापाली में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति में खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी की शुरुआत हुई।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर, ग्राम पंचायत पठियापाली के सरपंच गेंदसिंह कंवर, समिति प्राधिकृत अधिकारी एच.के. चौहान, पूर्व समिति अध्यक्ष झाडूसिंह कंवर एवं पूर्व सरपंच अमरसिंह कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नोडल अधिकारी फिरत राम पात्रे, समिति प्रबंधक चंद्रशेखर कैवर्त, कंप्यूटर ऑपरेटर रविशंकर कश्यप सहित समिति के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही केंद्र में पहली किसान संतरा बाई से 26 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के अधिकारियों ने धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही।
धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना धान उपार्जन केंद्र में विक्रय कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 सच के साथ न्यूज़ हर दिन।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7
