
वेतन नहीं मिलने पर कलेक्टर जनदर्शन कक्ष में की शिकायत
कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, मिला वेतन
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 05 मार्च 2025 प्रतिदिन लगने वाले कलेक्टर जनदर्शन में आज श्री लिंगराज साहू को त्वरित राहत मिली। उन्हें जिस वेतन के लिए चक्कर काटना पड़ रहा था, उसके लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्थायी जनदर्शन में आवेदन करने पर उसके नियोक्ता ने वेतन का तुरंत भुगतान कर दिया लिंगराज साहू सिक्योरिटी सर्विसेस कंपनी में कार्यरत थे, जिन्हें कार्य करने के बाद भी पूर्णवेतन प्राप्त नही हुआ था। आज साहू ने स्थायी जनदर्शन के नोडल अधिकारी मनोज पैकरा के समक्ष वेतन न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर श्रम विभाग को पत्र प्रेषित किया गया। सहायक श्रमायुक्त प्रधान ने तत्काल कार्रवाई कर संबंधित संस्थान में बात की। इस पर प्रबंधन द्वारा आज शाम को ही लिंगराज साहू को बचा हुआ वेतन दे दिया गया। इस पर साहू ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई बहुत अच्छी पहल है, यहां आवेदन करने पर मुझे तुरंत राहत मिली। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर में सप्ताह के पांचों दिन नियमित रूप से कार्यलीन समय में स्थायी जनदर्शन लगाया जाता है। जिसमें आम नागरिक अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दे सकते हैं।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




