
कोरबा: भाजपा में बढ़ती गुटबाजी, वायरल ऑडियो पर एफआईआर की मांग तेज
कोरबा छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7
भाजपा में गुटबाजी के बीच एक नया मोड़ आ गया है। सभापति चुनाव के बाद हितानंद और बद्री अग्रवाल के कथित ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस मामले को लेकर भाजपा पार्षदों का एक दल सिविल लाइन थाना पहुंचा और इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि ऑडियो वायरल करने के पीछे भाजपा के ही कुछ नेता हैं, जो संगठन को भीतर से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। क्या यह मामला केवल आंतरिक कलह तक सीमित रहेगा, या फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद और बड़े खुलासे होंगे? यह आने वाला समय बताएगा।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




