
राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बादाम के पौधे लगाए
कोरबा (छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 17 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बादाम के पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की, जिससे धरती हरी-भरी और पर्यावरण संरक्षित रहे।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रकृति के लिए नहीं, बल्कि मानव जीवन के संतुलन के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों को प्रेरित करते हुए बताया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




