
सरगबुंदिया में सड़क हादसे से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) सरगबुंदिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंगल सिंह यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने कोरबा-चाम्पा मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की।
सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषी वाहन की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




