
पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन, ‘टाइगर अभी जिंदा है’ कहने वाले कवि ने ली अंतिम सांस
(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)
छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में चल रहा था इलाज। भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने दी जानकारी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था।
अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं के लिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाले सुरेंद्र दुबे अक्सर मंचों पर कहते थे – “टाइगर अभी जिंदा है”, जो उनकी शैली का प्रतीक बन गया था।
उनके निधन की पुष्टि भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने सोशल मीडिया के माध्यम से की। उनके निधन से साहित्यिक, सांस्कृतिक और मंचीय कला जगत को गहरा आघात पहुंचा है।
कवि सुरेंद्र दुबे को पद्मश्री सम्मान वर्ष 2010 में प्रदान किया गया था, और वे टीवी शोज से लेकर मंचों तक पर अपनी पहचान बनाते रहे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे भारत और विदेशों में भी उन्होंने हिंदी हास्य कविता को नया आयाम दिया।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7






