
कोरबा: मृत गौवंश को काटने पर गांव में बवाल, विशेष समुदाय के युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
उरगा थाना क्षेत्र के पहन्दा गांव में गुरुवार की शाम हुआ बड़ा विवाद, गौ रक्षक दल और ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ा
कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)26 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पहन्दा में गुरुवार शाम एक गंभीर विवाद सामने आया, जब एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मृत गौवंश को काटे जाने की सूचना पर गौ रक्षक दल और ग्रामीणों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, गांव वालों ने मृत गाय को उठाने के लिए एक विशेष समुदाय के युवक को मौके पर बुलाया। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, युवक ने गाय को उठाने के बजाय उसे काटना शुरू कर दिया,यह घटना गांव के एक व्यक्ति ने अपने फ़ोन पर वीडियो बना कर उससे पूछताछ करने गया तभी वह व्यक्ति थैले में रखे गौमास को फेकने लगा और भागने की कोशिश करने लगा जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।
गौ रक्षक समिति की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा समिति सरगबुंदिया के सदस्य मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। कुछ ही देर में गांव के लोग भी एकत्र हो गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। बाद में उरगा पुलिस को सूचना दी गई, जिसने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7






