
कोरबा: गांजा तस्करी करते प्रेमी जोड़े और महिला खरीदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त
कटघोरा कोरबा (छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7): कटघोरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई ओडिशा से की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में गांजा खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर कोरबा जिले में सप्लाई कर रहे थे। कटघोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान गांजा खरीदने वाली एक महिला का भी नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कटघोरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




