
रायपुर : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य युवक घायल
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) 23 जुलाई 2025 — राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 22 वर्ष) की बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे थाना हसौद क्षेत्र में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखिल किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का उपचार जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और कश्यप परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसे के पीछे क्या कारण रहे — तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या अन्य कोई तकनीकी गड़बड़ी।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




