
छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने की तैयारी…! स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार सभी मस्जिदों में फहरेगा तिरंगा”
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)
छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर एक अनोखी और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 15 अगस्त 2025 को यानी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज अनिवार्य रूप से फहराया जाए।
डॉ. राज ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारा सम्मान और अभिमान है। ऐसे राष्ट्रीय पर्व केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि हर समुदाय तक पहुंचना चाहिए।”
ध्वजारोहण कार्यक्रम मस्जिद समिति और इमाम की उपस्थिति में होगा। आयोजन की तस्वीरें, स्थान और सहभागी विवरण वक्फ बोर्ड के विशेष ऑनलाइन पोर्टल या व्हाट्सएप समूह के माध्यम से भेजे जाएंगे।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




