
कश्यप कॉलोनी में पुलिस आरक्षक से मारपीट, तीन आरोपी हिरासत में
बिलासपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)। न्यायधानी बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी में मंगलवार शाम पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने पहले आरक्षक की कार को टक्कर मारी, फिर अपने दो दोस्तों को बुलाकर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह, जो एसपी कार्यालय में आरक्षक पद पर पदस्थ हैं, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी कार में परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक स्कूटी से आया और उनकी कार में टक्कर मार दी।
आरक्षक ने युवक को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ लौटा और तीनों ने मिलकर आरक्षक पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




