
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर ने घोषित किया ड्राई डे
कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में 15 अगस्त को शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर अजीत वसंत के आदेशानुसार इस दिन सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम व कम्पोजिट दुकानें, एफएल-3, एफएल-3क और अहाता पूरी तरह बंद रहेंगे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि 14 अगस्त की रात निर्धारित समय के बाद सभी दुकानें सील की जाएं। 15 अगस्त को अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




