
आज का राशिफल – 29 अगस्त 2025, शुक्रवार ✦
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज शुक्रवार का दिन खास है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज ब्रह्म योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक, करियर और पारिवारिक जीवन में लाभ होने की संभावना है। मां लक्ष्मी की कृपा से कई जातकों की झोली धन-धान्य से भर सकती है। आइए जानते हैं बारह राशियों का आज का भविष्यफल––
—
मेष (Aries)
आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। करियर में तरक्की और पैसों का लाभ संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मिथुन (Gemini)
समय आपके पक्ष में है। कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा।
कर्क (Cancer)
धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (Leo)
आज भाग्य आपका साथ देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कन्या (Virgo)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। यात्रा का योग बन रहा है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। धैर्य रखें, शाम तक शुभ समाचार मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। करियर में उन्नति के योग हैं।
मकर (Capricorn)
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ (Aquarius)
आज जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यस्थल पर संयम से काम लें।
मीन (Pisces)
आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार की संभावना है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




