
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ होगी बरसात
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और राजधानी समेत कई हिस्सों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है और अरब सागर से भी पर्याप्त नमी मिल रही है। इन प्रभावों से प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की स्थिति बनेगी, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में केवल हल्की बारिश की संभावना है।
बिलासपुर सबसे ठंडा और सबसे गर्म
गुरुवार को बिलासपुर जिला ही सबसे अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाला क्षेत्र रहा। यहां दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा में रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी में आसमान बादलों से घिरा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई।
रायपुर का मौसम आज
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




