
अडानी पावर प्लांट पटाढ़ी के पास दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पैर टूटा, चालक गिरफ्तार

कोरबा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) अडानी पावर प्लांट पटाढ़ी के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका पैर टूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की ठोकर इतनी तेज थी कि युवक मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह नवापारा का निवासी है।
घटना के बाद लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




