
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने 8 से 10 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7
सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।
छापेमारी में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी तैनात हैं। राजधानी रायपुर में अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से ही तलाशी जारी है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले से जुड़ी हुई है। ईडी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




