
छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव द्वारा शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं।
सरकार ने इन अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के तबादले से पुलिस महकमे में नई कार्य व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




