
पी एम आवास में गड़बड़ी पर जिला पंचायत CEO की बड़ी कार्रवाई, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त
गरियाबंद(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मई महीने में हुए कार्य प्रगति में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर ने तुरंत जांच के निर्देश दिए थे।
जिन पंचायतों का जिक्र खबर में किया गया था, वहां 4 सदस्यीय जांच टीम—पद्मिनी हरदेल, बुद्धेश्वर साहू, जितेंद्र पाठक और अजित शर्मा—ने देर रात तक पहुंचकर स्थिति की जांच पड़ताल की और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत CEO के निर्देश पर मैनपुर जनपद CEO श्वेता वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
बर्खास्त किए गए कर्मचारी
खजूर पदर – आवास मित्र नरोत्तम यादव
सरईपानी – आवास मित्र धनेश्वर यादव
नवापारा – आवास मित्र प्रमोद कुमार नागेश
बजाड़ी – आवास मित्र दयानंद यादव
मूचबहाल – आवास मित्र सत्यवान साहू
धोबनमाल – रोजगार सहायक खीरसिंह बघेल
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही या गड़बड़ी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत—जांच में दोषी पाए गए सभी कर्मचारियों पर तुरंत प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




