
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेज़ी, 86% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेटेड बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 से तेज़ी से जारी है। सभी जिलों में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं, जिनका डिजिटाइजेशन भी त्वरित गति से हो रहा है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 29 नवंबर तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जो प्रदेश के कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं के लगभग 86% के बराबर है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे कार्य को पारदर्शिता और गंभीरता से संपन्न किया जा रहा है।
SIR प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य: 28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2025
घर-घर गणना एवं सत्यापन: 4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025
दावे एवं आपत्तियों की अवधि: 9 दिसंबर 2025 – 8 जनवरी 2026
नोटिस चरण (सुनवाई एवं सत्यापन): 9 दिसंबर 2025 – 31 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
मतदाता सूची के इस व्यापक पुनरीक्षण से आगामी चुनावों के लिए एक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी मतदाता आधार सुनिश्चित किया जाएगा।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




