
रायपुर: नशे में धुत कार सवार युवकों ने वृद्ध महिला के ठेले में मारी टक्कर, सामान व छप्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) राजधानी के शक्ति नगर इलाके में देर रात नशे में धुत युवक द्वारा लापरवाही से चलाई गई इनोवा कार ने एक वृद्ध महिला के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। घटना 12 दिसंबर की रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली कमला यादव, जो नाश्ता सेंटर चलाकर अपने घर का गुज़ारा करती हैं, देर रात इसकी सूचना स्थानीय लोगो द्वारा कमला यादव व उनके परिवार को मिली, इनोवा कार (क्रमांक CG 04 LJ 5054) में सवार युवक तेज रफ्तार और रश ड्राइविंग करते हुए सीधे ठेले में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेले में रखा सारा सामान बिखर गया और ऊपर का छप्पर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। नशे की हालत में मिले युवकों को खम्हारडीह थाना ले जाया गया। वहीं ठेला संचालिका कमला यादव ने भी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त हुए दुकान की भरपाई करने की बात कमला यादव द्वारा रखा गया ।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




