कोरबा: जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर कोरबा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 15 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। अभियान के दौरान कोटपा एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई में दर्री थाना क्षेत्र के 4, कुसमुंडा थाना क्षेत्र के 4, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के 4 तथा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के 3 प्रकरण शामिल हैं। इस तरह कुल 15 मामलों में चालान काटे गए।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7
