
बरपाली ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुनाव को लेकर गर्मा-गर्मी, कड़ा मुकाबला तय
(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)
करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। आज यहां उपसरपंच पद के लिए चुनाव होने जा रहा है, जिसमें पंचायत के सभी वार्डों के पंच अपने मताधिकार का प्रयोग कर उपसरपंच का चयन करेंगे।
इस चुनाव में दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वार्ड क्रमांक 10 से पंच राजू यादव जहां अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 13 के पंच नरेंद्र निर्मलकर भी उपसरपंच पद के लिए मजबूती से मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।
बरपाली के स्थानीय ग्रामीणों और पंचों की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है। अब देखना यह होगा कि किस प्रत्याशी को अधिक समर्थन मिलता है और ग्राम पंचायत को नया उपसरपंच कौन मिलेगा। परिणाम चाहे जो भी हो, यह चुनाव निश्चित रूप से बरपाली की राजनीति में एक नया मोड़ लाने वाला साबित होगा।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




