
बरपाली ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के लिए चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र यादव बने उपसरपंच
(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)
बरपाली ग्राम पंचायत में आज उपसरपंच पद के लिए चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें वार्ड क्रमांक 10 के सम्मानित प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव (राजू यादव) ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की। पंचायत सदस्यों के विश्वास और समर्थन के साथ, उन्होंने शानदार जीत दर्ज करते हुए बरपाली ग्राम पंचायत के नए उपसरपंच का पदभार संभाला।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत सदस्यों में उत्साह और लोकतांत्रिक जागरूकता देखने को मिली। सुरेंद्र यादव की जीत को ग्रामीणों ने एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा और उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।
नवनिर्वाचित उपसरपंच सुरेंद्र यादव ने जीत के बाद ग्रामवासियों और पंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायत के समग्र विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायत के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
बरपाली ग्राम पंचायत में इस ऐतिहासिक चुनाव और सुरेंद्र यादव की जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




