
रायपुर: शराब घोटाले के दो आरोपी रायपुर लाए गए, विशेष कोर्ट में पेशी आज
रायपुर(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की रांची जेल में बंद आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार देर रात रायपुर लाया गया। दोनों आरोपी विदेशी शराब लायसेंसी कंपनी ओम साईं बेवरेज के डायरेक्टर हैं।
सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू की टीम शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रायपुर विशेष अदालत में पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं।
ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत धारा 7ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) सहित आईपीसी की धारा 420ए, 467ए, 468ए, 471ए व 120बी के तहत आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले इसी कंपनी के मुख्य लाभार्थी विजय भाटिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। विदेशी शराब में कमीशन संबंधित तथ्यों के आधार पर छठवां अभियोग पत्र 26 अगस्त को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




