
रायगढ़: ठूसकेला राजीव नगर में एक ही परिवार के चार लोगों के दफनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर में एक घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई है।
जानकारी के मुताबिक यह घर बुधराम पिता चमार सिंह का है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के चार लोग पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। ग्रामीणों को संदेह है कि घर में ही चारों को दफनाया गया है। पुलिस टीम ने आशंका को ध्यान में रखते हुए घर के आसपास खुदाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर लिया है और हर कोण से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




