
शिवरीनारायण: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7)शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की आधिकारिक टिप्पणी करने से परहेज किया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




