
रायपुर: बाबा हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 रायपुर
शनिवार देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और श्रृंगार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा दर्शन की सुचारु व्यवस्था के साथ सुरक्षा और व्यवस्थापन के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, भोलेनाथ की पारंपरिक सवारी (शोभायात्रा) की तैयारियां भी जोर-शोर से होती नजर आईं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया है ।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




