
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत, लंबी न्यायिक हिरासत के बाद मिली राहत
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जारी आदेश में अदालत ने चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान की।
गौरतलब है कि चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्यों पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया।
शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं। हाईकोर्ट के इस निर्णय को उनके लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं मामले की आगे की सुनवाई और जांच की प्रक्रिया जारी

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7



