
सूने मकान में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
कोरबा | छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7
कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी मानिकपुर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात, नगदी लगभग 5000 रुपये और अन्य सामान सहित करीब 2 से 3 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार सतनामी (22 वर्ष)
देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा (20 वर्ष)
आकाश यादव (20 वर्ष)
बरामद सामग्री
सोना-चांदी के जेवरात
नगदी राशि
कांसा व पीतल के बर्तन
पूजा सामग्री व तांबे का लोटा
चांदी के सिक्के व सोने के बिस्किट
एक मोटरसाइकिल
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों — आकाश मरावी, रोहित शर्मा और निखिल बर्मन — को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
👉 कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




