
कोरबा: “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 । जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला (थाना उरगा), 25 मार्च 2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। अगले दिन 26 मार्च की रात करीब 2 बजे जब वह वापस लौट रहा था, तभी मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर
विजय चौहान, निवासी मानिकपुर
शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (हीरो HF डीलक्स, क्रमांक CG 11 AB 8037) और नगद राशि बरामद कर ली है। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




