
रॉन्ग वे में आए नशे में धुत युवकों ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 कोरबा रायपुर
कोरबा/चांपा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बरपाली गांव के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निर्दोष बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चांपा की ओर से तीन युवक एक ही बाइक क्रमांक CG12BV6013 पर सवार होकर रॉन्ग वे में आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक क्रमांकCG11BN0853 पर सवार, जो चोरिया गांव की ओर जा रहा था, को उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को नेशनल हाईवे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना डायल 112 और उरगा थाना को दी गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि 112 की पेट्रोलिंग गाड़ी जब घायल युवक को नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस जिला अस्पताल ले जा चुकी थी तब 112 की पेट्रोलिंग गाड़ी आयी
इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सराईडीह पकरिया के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ही बाइक पर सवार थे और नशे की हालत में इस हादसे को अंजाम दिया।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7




