छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर रहेगी नजर
रायपुर।(छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7) छत्तीसगढ़ में आज बुधवार, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के एजेंडे में धान खरीदी की व्यवस्था और आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़े विषय प्रमुख माने जा रहे हैं। प्रदेश में धान खरीदी किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। ऐसे में खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, किसानों की सुविधाओं और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर चर्चा पर विशेष नजर रहेगी।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले संभावित निर्णयों को लेकर प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी, जिसके बाद फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
छत्तीसगढ़ टाइम्स 24×7 सच के साथ न्यूज़ हर दिन।

Cheaf Editor of Chhattisgarhtimes 24×7
